मढ़ौला में सांसद ने ‘मेरी माटी- मेरा देश’ अभियान के तहत एकत्रित की मिट्टी
गभाना। क्षेत्र के गांव मढ़ौला में सोमवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत सांसद सतीश गौतम ने घर-घर जाकर मिट्टी को कलश में एकत्रित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी के अमृत महोत्सव में प्रवेश कर गया है। अमृतकाल के पहले साल में देश में विकास की नई झलक दिखाई दी है। देश की अखंडता कायम रखने व राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान की शुरूआत की है।
उन्होंने कहा इस अभियान के तहत देश के कोने-कोने से मिट्टी व पौधा एकत्रित कर दिल्ली में अमृत पार्क बनाया जाएगा। यहा पार्क देश को आजादी दिलाने, एकता और अखंडता में योगदान देने वाले महानायकों को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंडौस सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, विपिन कुमार सिंह, राहुल कुमर, ज्ञानेंद्र सिंह, पुष्पा सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।