गभाना के शिव शक्ति मंदिर में धूमधाम से कराई गई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
गभाना। नगर की विद्याराम वाटिक स्थिन नवनिर्माधीन श्री शिव शक्ति मंदिर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम के साथ कराई। इससे पूर्व बुधवार रात्रि में देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली, अलीगढ़, बुलंदशहर से आए कलाकारों ने माता के भजनों का गुणगान कर समां बांध दिया। वहीं कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, काली, मां दुर्गा की भव्य झांकियां प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गुरुवार सुबह हवन यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं को भव्य शोभायात्रा के मध्य नगर भ्रमण में कराया। इस दौरान श्रद्धालु डीजे व ढ़ोल-नगाड़ों पर जमकर थिरकते नजर आए। जिससे उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मंदिर पर पहुंच शोभायात्रा समाप्त हुई। जहां पर मंत्रोच्चारण के साथ देव प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित करा दिया गया। समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में दिल्ली के पूर्व एसडीएम, पूर्व जेलर तिहाड़ जेल राधाचरन, सतपाल सुमन, रवि कुमार, कुसुम जोरा, राजवीर सिंह, तारचंद्र, अवधेश, कीमपाल सिंह, सुशील कुमार, संजू डीजे, नरेंद्र कुमार, सुरेश डीलर, प्रशांतवर्धन आदि का सहयोग रहा।