रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी करने वाले एक बाल अपचारी समेत दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से चाेरी की गई मोटर भी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि वह एसआई महावीर सिंह एसआई रवि वर्मा के साथ मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर कटरा-बरौली मोड़ से बुलंदशहर के थाना पहासू निवासी संजू पुत्र हुकम सिंह व एक बाल अपचारी (नाबालिग) को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई मोटर व 1,390 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने क्षेत्र में किसानों के नलकूप से मोटर चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!