रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस में डीएम-एसएसपी ने किया पैदल मार्च

चंडौस। कस्बा में राम बरात को लेकर हुए बवाल के बाद आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए शनिवार को डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसडीएम केबी सिंह, सीओ राकेश सिसौदिया के साथ कस्बा में पैदल मार्च किया।

उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।सोशल मीडिया पर किसी आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें, बल्कि उसकी जानकारी थाना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान उन्होंने रामलीला मंच व मस्जिद के मध्य विवादित भूमि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि काली की शोभायात्रा को निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा, जिसके लिए पहले से ही मार्गों पर मार्किंग कर दी गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!