गभाना में काली के करतब देख रोमांचित हुए लोग
गभाना। नवरात्र के पावनपर्व शनिवार को नगर के आंबेडकर चौक से काली की भव्यशोभायात्रावझांकियां निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन गभाना अभिमन्युराज सिंह ने मां काली की पूजा-अर्चना कर व हरी झंडी दिखाकर किया।
जिसमें मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, राम-रावण युद्ध आदि की भव्य झांकियां शामिल रही। इस दौरान उत्साहित भक्त डीजे की मधुर धुनों पर झूमते थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सबसे आकर्षण का केंद्र काली का स्वरूप बना था, वी अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा था।
आयोजन में सतपाल सुमन, दीपक कुमार, संजू डीजे, दीपक रैना, संतोष कुमार, जितेंद्र सिंह, राजू, दिनेश राणा,संजू, प्रिंस वर्धन, पृथ्वी सिंह, शिवकुमार उर्फ शिब्बू,, राजकुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, हिमालय सुमन, छोटू, अज्जू, गजेंद्र, पूसी सैनी आदि का सहयोग रहा।