रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मिल्क पाउडर व रिफाइंड तेल से बनाया जा रहा था पनीर

अलीगढ। दीवाली के त्योहार पर मिलावटखोर भी जमकर एक्टिव हो चुके हैं वह अपना मुनाफा कमाने के लिए लगातार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने में जुटे हैं। यह हकीकत बुधवार को एफएसडीए की टीम के छापेमार कार्रवाई के दौरान सामने आई। जहां टीम को स्किम्ड मिल्क पाउडर व रिफाइंड तेल मिलाकर पनीर तैयार होते मिला। फिलहाल टीम ने पनीर, दूध, रिफाइंड तेल, व मिल्क पाउडर के नमूना संग्रहित कर जांच को प्रयोगशाला में भेज दिए हैं। वहीं वहां मौजूद करीब 300 लीटर खराब गुणवत्ता के दूध को नष्ट कराने के साथ ही रिफाइंड व स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज कर दिया है।जैसे-जैसे दीपवाली पर्व का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट का साया भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह व जवाहरलाल के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने तहसील गभाना क्षेत्र के सहजपुरा में बझेड़ा रोड स्थित आविद की पनीर निर्माणशाला पर छापामार कार्रवाई की। जहां पर टीम को स्किम्ड मिल्क पाउडर व रिफाइंड पामोलिन ऑयल मिलाकर पनीर तैयार होते हुए मिला। टीम ने जहां से दूध, पनीर, रिफाइंड तेल व स्किम्ड मिल्क पाउडर के एक-एक नमूना संग्रहित किए।

जबकि 58.4 लीटर रिफाइंड तेल व 24 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज किया गया है। वहां मौजूद खराब गुणवत्ता का 300 लीटर दूध को भी कारोबारी द्वारा नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह ने बताया कि लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के खिलाफ टीम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!