रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सब देवन कौ देव है श्री गोवर्धन महाराज

इगलास। पंच उत्सव के चतुर्थ दिन मंगलवार को मंदिरों और घरों में पारंपरिक तरीके से कलयुग के देव श्री गोवर्धन महाराज की स्थापना की गई। इस दौरान द्वापर कालीन कल्पना को साकार करते बृजवासी श्री गोवर्धन महाराज का यशोगान करते नजर आए। सुबह से ही शुभ मुहूर्त में घरों में गोबर के गोवर्धन महाराज की स्थापना की गई। खील, फल, फूल व मोर पंख के साथ विभिन्न रंगों से सजाया गया। घर-घर ऐसा दृश्य था कि मानों दुनियां भर का वैभव गोवर्धन महाराज में सिमट कर रह गया हो। घरों तथा मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बनाया गिरिराज महाराज को समर्पित किए गए। शाम होते ही गोवर्धन महाराज की पूजा का क्रम शुरू हो गया। गोवर्धन महाराज की जय, पूंछरी के लोटा की जय, ग्वाल बालों के जयकारों के साथ उनकी परिक्रमा की गई। लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलजुल कर दूध, चावल, खील-बताशे आदि से पूजन किया।नगर के सराय बाजार गुरुवार वाली पैंठ मैदान में विराजमान श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर अन्नकूट का भोग लगा। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ओमकार प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, गोपाल शरण शर्मा, हर्षित शर्मा, उदित, शिवा आदि थे। वहीं श्री विष्णु भगवान मंदिर ताहरपुर पर अन्नकूट भंडारे में यतेंद्र शर्मा, शेखर शर्मा, गोविंद शर्मा, शीतल शर्मा आदि थे। वहीं, त्यौहार पर अपने घर आने-जाने वालों की भीड़ के चलते बाजार में जाम की स्थित बनी रही। पुलिस को भी जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!