रुपये मांगने पर किया युवक की हत्या का प्रयास
इगलास। कोतवाली क्षेत्र की गोरई चाैकी क्षेत्र के गांव धोवोटी निवासी सुनील पुत्र सरनाम सिंह का कहना है कि सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे वह गोरई से रुपये लेकर घर जा रहा था। इस दौरान श्यामगढ़ी नाले की पुलिया पर पहले से घात लगाए बैठे पुष्पेंद्र, भूपेंद्र सिंह व सोनवीर ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि पुष्पेंद्र ने गाली गलौज करते हुए कहा कि तू हमसे अपने पैसे मांगेगा और तमंचा निकाल कर जान से मारने के लिए फायर झौंक दिया। पीड़ित द्वारा हाथ से तमंचा झटक देने से गोली हवा में चली गई और वह बच गया। दूसरी ओर से बाइक की लाइट दिखने पर आराेपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। गांव धोवैटी निवासी आरोपित पुष्पेंद्र पुत्र सोनवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


