रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने लंबे समय से जमे 80 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, लापरवाही पर तीन को लाइन भेजा

अलीगढ़ । एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार देर रात पुलिस चौकी एवं थानों में तैनात जिले भर के 80 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल डाले। इससे संबंधित दरोगाओं में खलबली मच गई है।

संभावना है कि अगले कुछ दिनों में लंबे समय से थाने का प्रभार देख रहे थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले जा सकते हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने कानून एवं शांति व्यवस्था को देखते हुए यह बदलाव किया है। इनमें 20 एसआई / चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

जिन्हें विभिन्न थानों / चौकी पर स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा चुनाव संबंधी निर्देशों के दृष्टिगत 44 सब इंस्पेक्टर के सब डिवीजन / सर्किल में भी बदलाव किया गया है। गैर जनपद से आए 19 दरोगाओं को भी थाना / चौकी पर तैनाती दी गई है। जबकि तीन लापरवाह दरोगाओं को पुलिस लाइन भेजा गया है।

देखें लिस्ट 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!