रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने सात प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

सुरेंद्र कुमार पांडेय बने इंस्पेक्टर इगलास व प्रवीण बने इसंपेक्टर खैर 

अलीगढ़। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन विजय सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने पर सात प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाब किया है। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक इगलास प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक खैर, इंस्पेक्टर राजीव कुमार अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन को प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय को प्रभारी सोशल मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक इगलास, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी सर्विलांस सेल, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, तथा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को प्रभारी निरीक्षक खैर से पुलिस लाइन भेजा है। एसएसपी ने सभी को पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए है।

 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!