छात्रों के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु वितरित किए स्मार्टफोन
इगलास। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत क्षेत्र के गांव नगला परता स्थित सीजेएस डिग्री कॉलेज में डिजी शक्ति के माध्यम से छात्रो एवं छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। चेयरमैन रामकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि छात्र विज्ञान और तकनीक का प्रयोग आजादी के अमृत काल में भारत की उन्नति हेतु करेंगे। इस अवसर पर प्रबंधक दीवान सिंह, चौधरी रोहन सिंह, अजय ठाकुर, प्रियांशु, विपुल, देवा चौधरी आदि मौजूद रहे।