रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में एसडीएम व एसपी सिटी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम एसडीएम हीरालाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने भी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

कार्यक्रम में जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, चकरोड़, राशन, पेंशन, बिजली, सड़क से जुड़े कुल 34 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करा दिया गया। जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

एसडीएम ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं से जुड़ी शिकायतों का पूरी ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराएं, साथ ही शिकायतकर्ता को संतुष्ट जरूर करें, ताकि वह अन्य पटलों पर बार बार शिकायत न करें। कार्यक्रम में सीओ आरके सिसौदिया, नायब तहसीलदार अजेंद्रतौमर, प्रिया गर्ग, इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार, इंस्पेक्टर पिसावा सत्यवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार त्यागी, जेई गजराज सिंह, डा. विकास आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!