गभाना में नामजदों ने युवक को मारपीट कर किया गंभीर घायल, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव के युवक के साथ नामजदों ने मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की सुबह उसका भाई बाइक से बहन को कस्बा में दवा दिलाने के लिए आ रहा था। तभी रास्ते में थाने के सामने रायपुर निवासी शिवाव एक अन्य व्यक्ति उसकी बहन को देखकर अश्लील इशारे करने लगा।
भाई के विरोध करने पर आरोपी कस्बा में देख लेने की धमकी देते हुए निकल गए। जैसे ही वह कस्बा गभाना में पहुंचा तभी वहां पर शिवा के अलावा नगला नत्था निवासी मयंक तिवारी व कस्बा निवासी अभिषेक व अन्य तीन व्यक्ति धारदार हथियार वलाठी-डंडों के साथ मिल गए और भाई के साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।