रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पनिहावर में आग से जल गया गरीब का आशियाना, तीन पिल्लों की भी जलकर हुई मौत

गभाना। क्षेत्र के गांव पनिहावर में आग की लपटों ने एक गरीब का आशियाना उजाड़ दिया। महीनों तक खून-पसीना बहाकर सर छिपाने के लिए झोपड़ी बनाने वाले गरीब की आंखों के सामने धू-धूकर पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हाे गया। वहीं आग में झोपड़ी में मौजूद तीन पिल्लों की भी जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रसासों से आग को बुझाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। आग किन कारणों से लगी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार पनिहावर गांव निवासी कालीचरन गांव में ही एक झोपड़ीनुमा में परिवार के साथ गुजर-बसर करते हैं। मंगलवार को वह मेहनत मजदूरी के लिए गए हुए थे। शाम को अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई।

आग की लपटें इतनी भयावह थी कि छप्पर सहित कपड़े व भूसे की बुर्जी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और तत्काल आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।

ग्रामीणों ने जब तक आग को बुझाया तब तक झोपड़ी में सो रहे तीन पिल्लाें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 बीघा भूसा व घरेलू सामान जलकर स्वाह हो गया। झोपड़ी में आग लग जाने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने पर मजबूर हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!