रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना का कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन बना मददगार, सपनों के राजकुमारों के साथ विदा होंगी तीन दुल्हनें

12 महीने में ही 24 कन्याओं के हाथ पीले करा चुका फाउंडेशन, कैप्टन दुष्यंत सिंह की पहल ला रही रंग, बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग, दे रहे मदद

गभाना। मां-बाप ने बेटियों के लिए तमाम सपने देखे थे, लेकिन वक्त ने उन सपनों को पूरा होने में अड़चन पैदा की तो उन सपनों को पूरा करने में जुटा हुआ गभाना कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन। फाउंडेशन के सदस्यों ने एक साथ तीन कन्याओं के हाथ पीले करने एवं हंसी-खुशी के माहौल में उनके सपनों के राजकुमारों के साथ सुखद विदाई की भी तैयारी कर ली है।

ग्रामीण इस नेक कार्य की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। फाउंडेशन ने अपने गठन के 12 माह में ही अब तक 24 पात्र कन्याओं की शादी कराते हुए उनका कन्यादान कराया है। अल्प समय में ही इस फाउंडेशन को जिले भर में अच्छी खासी पहचान मिल रही है और बड़ी संख्या में लोग इस नेक मुहिम से जुड़कर हरसंभव मदद को आगे आ रहे हैं।

जिले के कस्बा गभाना के रहने वाले एवं आर्मी में बतौर कैप्टन दुष्यंत सिंह की प्रेरणा से कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन का करीब एक साल पहले ही गठन किया गया। फाउंडेशन अब तक 21 निर्धन कन्याओं का धूमधाम से विवाह संपन्न करा चुका था।23 नवंबर को यह संख्या अब 24 तक पहुंच जाएगी। फाउंडेशन ने अलीगढ़ के जयगंज की एक एवं तहसील क्षेत्र के गांव ओगर नगला राजू की एक तथा चिलावटी की एक कुल तीन अलग-अलग कन्याओं का कन्यादान करने का निर्णय लिया है।

फाउंडेशन की ओर से सोमवार को तीन कन्याओं के लिए घरेलू एवं जरुरत का सामान उनके घरों पर पहुंचकर भेंट किया तो सबकी आंखें नम हो गई। फाउंडेशन के प्रयासों से तीनों ही कन्याओं की उनके सपनों के राजकुमारों के साथ सुखद विदाई कराने की तैयारी कर ली है।

फाउंडेशन के सदस्यों ने तीनों कन्याओं को जीवन में खुशियों का आर्शीवाद भी दिया । तीनों ही कन्याओं की 23 नवंबर को धूमधाम से शादी संपन्न होंगी। इससे इन तीनों कन्याओं के घरों में अब खुशियों का माहौल है। बेटियों की शादी की तैयारियों को लेकर परिजनों को जो भी चिंताएं थीं वो अब दूर हो चुकी हैं। ऐसे में परिजन कन्यादान फाउंडेशन के सदस्यों को धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं।बेटियां न लगे बोझ, हंसी खुशी हो विदाई – दुष्यंत

कैप्टन दुष्यंत सिंह ने कहा कि फाउंडेशन का लक्ष्य नाम की प्रसिद्धि पाने के लिए नहीं है। बस लक्ष्य इतना है कि किसी भी मां-बाप के लिए बेटी पैदा होने पर बोझ न लगे और वे हंसी-खुशी उसे उसकी ससुराल विदा कर सकें। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास है कि किसी भी निर्धन कन्या के हाथ पीले होने में यदि कोई अड़चन आ रही है तो इसके सदस्य मिलकर उस बाधा को दूर करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के कार्यों को देखकर अब तक इससे करीब 3000 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। यह कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे खास बात है कि फाउंडेशन में कोई पदाधिकारी नहीं है सभी इसमें सदस्य की हैसियत से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर अजय चौधरी, अमित गोयल, प्रवीन शर्मा, नितिन वर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, दुर्गेश गोयल, सचिन सारस्वत, सतपाल सुमन, लोकेंद्र कश्यप (बंटी), अजीत ठेकेदार, धर्मेंद्र नादर, पुष्पेंद्र सिंह, रवि सिंह (BSF), मनोज कुमार, दीपक वर्मा, भुवनेश गोयल, पूनम शर्मा, साधना वर्मा, नीलम, मुकेश गर्ग, सुशील गुप्ता, संजय सिंह, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!