गभाना टोल प्लाजा पर भाकियू ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
गभाना। भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को टोल व हाईवे पर अव्यवस्थाओं को लेकर व गाड़ियां फ्री निकलवाने को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में वह टोल मैनेजर व इंस्पेक्टर गभानाकाेज्ञापन देकर प्रदर्शन को समाप्त किया।
भाकियू किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित होकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। वह टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ ने कहा कि स्थानीय लोग व किसानों से टोलकर्मी अभद्रता करने के साथ ही जबरन टोल बसूलते हैं, संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कार्ड दिखाने व गाड़ियों पर स्टीकर लगा होने के बाद भी गाड़ियों को फ्री नहीं निकाला जाता है। इतना अधिक टोल वसूलने के बाद भी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, रात्रि में प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, संवेदनशील स्थानों पर कोई भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। जिससे हादसों की संभावना हर समय बनी रहती है।
सर्विस रोड न होने के चलते लोगों को असुरक्षित यात्रा करने को विवश होना पड़ता है।अंडरपासव सर्विस मार्गों पर बने नाले की साफ- सफाई न होने व जल की निकासी न होने के चलते हर समय दुर्गंध उठती रहती है साथ ही संक्रामक रोगों का खतरा भी हर समय लोगों को सताता रहता है। स्थानीय लोगों व किसानों की व्यवासिक गाड़ियों के लिए टोल प्रबंधन की ओर से कोई नीति निर्धारित नहीं की गई, जिससे लोगों को अनावश्यक धन की हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि टोल प्रबंधन ने जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो भाकियू उग्र आंदोलन करेगी।
इस दौरान उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से जुड़ा हुए एक ज्ञापन टोल मैनेजर दिनेश कुमार व इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को सौंपा। जिस पर टोल मैनेजर ने उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रवीण पंडित, चित्रसेन, प्रेम पंडित, रवि राघव, विनोद शर्मा, दीपक राघव, रमन राघव, हरगोविंद प्रधान, सुमित सारस्वत, लाला प्रधान, ताहिर खां, महेश, विजेंद्र धरपा, जहीर खां, गुड्डू, रिंकू शर्मा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
