गभाना थाना में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, दी सलामी
गभाना। थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने ध्वजारोहण किया तथा पुलिसकर्मियों ने झंडा को सलामी दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि 23 नवंबर 1952 का दिन उत्तर प्रदेश पुलिस संगठन के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। जब भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दो रंग लाल व नीले रंग का झंडा समर्पित किया था।
तभी से इस दिन को झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह झंडा पुलिस के चरित्र को दर्शाता है और उस गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है जिसमें पुलिस कर्मियों ने देश सेवा एवं लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्य परायणता में योगदान दिया है। इसके फहराने पर नई ऊर्जा का संचार होता है।
इस मौके पर एसएसआई केपी सिंह, एसआई अजहर हसन, हरेंद्र सिंह, सतपाल यादव, धर्मवीर सिंह, सोवरन सिंह, हरेंद्र कुमार, सुरजीत, हरवीर, जितेंद्र, रोशनी, चिंकी, बृजमोहन, हरिओम, सचिन गोयल, कपिल देव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
