रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जामनका के निकट स्कूटी सवार युवक की किसी वाहन की टक्कर से मौत

चंडौस। थाना क्षेत्र में जामनका के निकट किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सिपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पिसावा थाना क्षेत्र के गांव महगौरा निवासी 28 वर्षीय हरेंद्र कुमार पुत्र यज्ञदत्त शर्मा बुधवार क देर रात में स्कूटी से खैर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह क्षेत्र में जामनका के निकट पहुंचे। तभी किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में जाेरदार टक्कर मार दी।

हादसे में हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों घायल को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो बच्चों के पिता थे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!