रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट करने संबंधी मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली की बेसवां चौकी क्षेत्रांर्गत एक गांव निवासी महिला का कहना है कि 12 नवंबर की रात्रि 11 बजे गांव के ही हरस्वरुप, रवि, अर्जुन सिंह, मनीष, मुकेश, योगेश व जयकिशन घर में घुस आए। आरोपियों ने छेड़खानी करते हुए उसके कपडे भी फाड़ दिये, विरोध करने पर मारपीट कर डाली।

शोर सुनकर परिजन आए तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जिनका उपचार जिला अस्पताल मलखान सिंह में कराया है। पीड़िता का कहना है कि हल्का पुलिस व आरोपी फैसला बनाने को दबाब बना रहे हैं।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।


टैक्टर निकालने का विरोध करने पर पीटा

इगलास। कोतवाली की गोरई चोकी के गांव फतेली बास में खेत में होकर ट्रेक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों के साथ मारपीट करते घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बास फतेली निवासी राजवीर सिंह पुत्र कारे सिंह का कहना है कि 22 नवंबर को सुबह 11 बजे वह अपने खेत पर बेटी के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के हरवीर पुत्र भरत सिंह अपना ट्रेक्टर को उसके खेत से होकर निकालने लगा।

ट्रेक्टर को खेत में होकर निकालने से मना किया तो उसने पिता भरत सिंह पुत्र महाबीर सिंह, देवेन्द्र, राहुल, रंधीर सिंह व भूरी पुत्रगण महावीर सिंह सतीश उर्फ दीनू पुत्र भूरी सिंह आदि के साथ एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर डाली।

इसी दौरान बचाने आए भतीजा मानवेन्द्र पुत्र शशिपाल सिंह के साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल सुरेन्द कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।


फसल में पानी छोड़कर कर दिया बर्बाद

इगलास। कोतवाली की बहादुरपुर चौकी के गांव मांकरौल निवासी नरेन्द्र कौशिक के खेत में 9 नवंबर को आलू की फसल को पानी भर कर नष्ट कर दिया। शिकायत करने पर लक्ष्मीनारायन व उसकी पत्नी माया देवी ने गाली-गलौज करते हुए अपने घर की छत से पथराव किया। इस दौरान पीड़ित व उसका बेटा जान बचाकर घर पर चले गए। पथराव का वीडियो बना लिया है। कोतवाल का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!