रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्कूल वैन व ऑटो की आमने-सामने हुई भिड़ंत, छात्र-छात्राएं घायल

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में मुरसान-इगलास मार्ग पर उड़म्बरा मोड़ के पास स्कूली वैन व आॅटो में आमने सामने भिड़त हो गई। टक्कर लगते ही वैन क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में वैन चालक के अलावा पांच-छात्राएं घायल हो गए। जिसमें चालक व दो छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मामले में कॉलेज प्रधानाचार्य ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कस्बा में हाथरस रोड स्थित यूनिवर्सल काॅलेज की मारुति वैन शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे मड़ौरा, कजरौठ, सिकुर्रा, उडम्बरा व सिमरधरी से बच्चों को लेकर मुरसान रोड से होकर कॉलेज आ रही थी। तभी रास्ते में उड़म्बरा मोड़ के समीप सामने से आ रहे ऑटो चालक ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन में बैठे बच्चों में से पांच बच्चे व चालक घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर अभिभावक व स्कूल के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां से कक्षा सात के छात्र देवश्वर शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, कक्षा चार के छात्र अनंत पुत्र अरविंद निवासीगण सिकुर्रा व वैन चालक सौरभ पुत्र सुरेश निवासी नगला चूरा को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया, जबकि इंटरमीडिएट की छात्रा आस्था पुत्री मनोज शर्मा, कक्षा आठ की छात्रा कीर्ति पुत्री देवेन्द्र व कक्षा पांच के छात्र सूर्यांश पुत्र महेंद्र सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में प्रधानाचार्य दीप्ती सिंह की तहरीर पर ऑटो संख्या यूपी 81 DT 3203 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!