रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में संघ के पदाधिकारियों ने की समन्यवयक बैठक, मोहन भागवत के मथुरा कार्यक्रम में जाने की बनाई रूपरेखा

गभाना। कस्बा स्थित एक मैरिज होम में रविवार को आरएसएस के पदाधिकारियों ने समन्यवयक बैठक की। जिसमें राजनैतिक व गैर राजनैतिक लोगों ने भाग लेकर मथुरा में 28 नबंवर को आ रहे सर संघचालक डाॅ. मोहन भागवत के कार्यक्रम में पहुंचने की रूपरेखा तैयार की।

बैठक में विभाग कार्यवाह योगेश ने बताया कि 28 नबंवर को सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत मथुरा के ग्राम परखम फरह स्थित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण व अनुसंधान केंद्र और छात्रावास का शिलायांस करेंगे।

उन्होंने बताया कि गभाना क्षेत्र से तीन बसें कार्यक्रम में जाएंगी। जिसमें एक बस कस्बा स्थित पूर्व विधायक दलवीर सिंह के कार्यालय से, दूसरी बस गांव महराजपुर से तथा तीसरी बस नगलिया पला सल्लू से सुबह नौ बजे रवाना होगी। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

बैठक में अनिल सारस्वत, नीरज गुप्ता, भुवनेश कुमार सिंह, शिवकांत रावत, देवकीनंदन पांडेय, पं. श्यामबाबू शर्मा, विजय कुमार सिंह, दलवीर सिंह, चौ. मनवीर सिंह, सुबोध चौधरी, भुवनेश गोयल, दुर्गपाल सिंह, कपिल सिंह, दीपचंद, विपिन कुमार सिंह, प्रेमपाल सिंह, सुरेश शर्मा, मुकेश कश्यप, देववृत सिंह चौहान, राज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!