रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाना गभाना में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

गभाना। भारत का संविधान अंगीकृत किए जाने की 74 वीं वर्षगांठ पर रविवार को थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली।

इस मौके पर एसएसआई केपी सिंह ने पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की विशेषता है कि देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं, संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक छोटा या बड़ा नहीं है।

भारतीय संविधान देश को संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए अपने समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा व समता का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि हमारी संविधान सभा ने व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर 26 नवंबर 1949 को अनुपम संविधान देशवासियों को समर्पित किया।

इस मौके पर एसआई हरेंद्र सिंह, एसआई अजहर हसन, सतपाल यादव, धर्मवीर सिंह, सोवरन सिंह, हरेंद्र कुमार, सुरजीत, हरवीर सिंह, परमजीत सिंह, जितेंद्र, सोनू सिंह, रोशनी, चिंकी, हरिओम, बृजमोहन, सचिन गोयल, कपिल देव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!