रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने सात इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्रों को बदला

अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा जनसुनवाई को प्रभावी व बेहतर बनाने के लिए लंबे समय से एक ही थाने पर तैनात व वरिष्ठता के क्रम में सात इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्रों में बदलाब किया है।

इस क्रम में इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार भारती को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक टप्पल, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को अपराध शाख से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक महुआखेड़ा को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अतरौली, इंस्पेक्टर सुनील कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना क्वार्सी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी से प्रभारी डीसीआरबी, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना अतरौली से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना क्वार्सी तथा इंस्पेक्टर जगदत्त सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना महुआखेड़ा बनाया है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!