टेंपो से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
चंडौस। क्षेत्र के गांव ताजपुर के पास एक युवक की टेंपो से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी 27 वर्षीय करन सिंह उर्फ छोटे पुत्र स्व. मोमराज सिंह मेहनत मजदूरी करते थे। सोमवार की देर शाम वह कस्बा से टेंपो से गांव जा रहे थे।
जैसे ही टेंपो गांव ताजपुर के समीप पहुंचा, तभी करन सिंह अचानक से टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में काेहराम मच गया। मृतक पांच भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
