गभाना पुलिस ने एक युवक काे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार रात्रि में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व वांछितों की गिरफ्तारी को लेकरगस्त कर रही थी। तभी महरावल में सीमेंट फैक्टरी के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम भूदेव निवासी महरावल बताया। जामा तलाशी में उसके पास से अंग्रेजी शराब के 36 पौब्बा बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
