रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने चंडौस व अकराबाद थाना प्रभारी काे लापरवाही पर किया लाइन हाजिर

अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को अपराधों पर अंकुश न लगाने व गोकशी, अवैध शराब संबंधित मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर चंडौस व थाना प्रभारी अकराबाद समेत चार दारोगा व एक मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर किया है। वहीं लंबे समय से थाना पालीमुकीमपुर में तैनात थानाध्यक्ष का भी स्थानांतरण किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चंडौस क्षेत्र में पिछले दिनों गोकशी की घटना हुई थी, जबकि अकराबाद में आगरा की एसटीएफ टीम ने सात लोगों को भारी मात्रा में पंजाब प्रांत की शराब के साथ पकड़ा था। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक से जांच कराई गई थी। जिसमें इंस्पेक्टर चंडौस सीताराम सरोज, थाना प्रभारी अकराबाद अवधेश कुमार के अलावा थाना चंडौस के एसआई रामसनेही वर्मा, एसआई ईशांत, सिविल लाइन पर तैनात मुख्य आरक्षी प्रवीन कुमार की लापरवाही उजागर होने पर एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है। जबकि मामले में पूर्व ही दारोगा अंकुश शर्मा को लाइन हाजिर किया जा चुका है।

वहीं डेड़ साल से थाना पालीमुकीमपुर पर तैनात थानाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह को थानाध्यक्ष अकरबाबाद, चंडौस पर तैनात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना प्रभारी चंडौस, थाना सिविल लाइन की भमोला चौकी प्रभारी रितेश कुमार को थानाध्यक्ष पालीमुकीमपुर बनाया है। वहीं एसआई रामकिशोर को पुलिस लाइन से थाना चंडौस भेजा गया है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!