चंडौस में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांची 230 लोगों की सेहत
- निम्स अस्पताल के तत्वावधान में लगाया गया मेगा स्वास्थ्य शिविर
चंडौस। कस्बा के रामलीला मैदान में सोमवार को निम्स अस्पताल के तत्वावधान में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच करने के साथ ही निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर में हड्डी रोग, सर्जरी विभाग, स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण करने के साथ ही उचित परामर्श दिए। इस दौरान गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों काे चयनित किया गया, जिनका अस्पताल में भर्ती कर निशुल्क उपचार कराया जाएगा। शिविर में 230 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस मौके पर मनोज कुमार, विक्की चौहान, गुड्डू चौहान गवेन्द्र चौहान, नरेंद्र सारस्वत, विनोद कुमार गुप्ता, जय शर्मा,संदीप चौहान, सरदार सिंह,आदि मौजूद रहे