भुमियां बाबा फाटक के पास रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, नही हो सकी शिनाख्त
गभाना। दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर भुमियां बाबा फाटक के पास मंगलवार को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हाे सकी है। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह रेलवेकर्मियों को पेट्रोलिंग के दौरान भुमियां बाबा व सोमना रेलवे स्टेशन के मध्य दिल्ली-कानुपर रेलेव लाइन पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई पड़ा। जिस पर उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न हो सकी। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है, जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष हैं। उसने जींस पेंट के साथ ही दो मेक्सी भी पहन रखी है।
उन्होंने कहा कि युवक के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, फिलहाल शव को पाेस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।