गभाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को दबोचा
गभाना। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि भरतरी चौकी प्रभारी अजहर हसन मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर भुकरावली में देशी शराब के ठेका के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र निवासी महरावल बताया। तलाशी में उसके पास से सट्टा पर्ची व 11 सौ रुपये बरामद हुए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ भरतरी चौकी प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।