रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण ने आमजन को सुनाया मोदी की गारंटी संदेश

-जनचौपाल में विभागीय अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों के किये पंजीकरण

इगलास। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें और जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी द्वारा जिले में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम कैमावली में प्रतिभाग कर आमजन को एलईडी के माध्यम से मोदी की गारंटी संदेश सुनाते हुए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर मंत्री ने बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दीे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह देश के इतिहास में पहला अवसर है जब प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 2014 के बाद से दुनियां भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। कोविड काल में कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं मरा। सरकार द्वारा सभी को खाना और राशन उपलब्ध कराया गया। योगी ने पांच वर्ष में साढ़े सात करोड़ आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराए।

समूची दुनियां में मुफ्त राशन और आयुष्मान योजना की चर्चा हो रही है। कावड़ियों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है, तो वहीं अयोध्या और वृंदावन में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जब तक देश की 72 प्रतिशत आबादी खुशहाल नहीं होगी तब तक 28 प्रतिशत का विकास नहीं हो सकता। गांव में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार का विकास होगा, तभी राष्ट्र का विकास संभव है।

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कारण बेटी और बेटे के जन्म में अब कोई भेद नहीं रहा है बल्कि बेटी के जन्म की दुआओं के साथ ही जन्म लेने पर खुशियां मनाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के विकास का नमूना पेश करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जहां उत्तर प्रदेश में 08 मेडिकल कॉलेज थे जो 09 वर्षों में यह संख्या बढ़कर 68 हो गयी है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के मध्य ले जाते हुए पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें।

विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि देश व प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के नारी सम्मान, युवा, किसान और गरीब के लिए कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहने पाए। सरकार द्वारा गॉव-गॉव जाकर लाभार्थीपरक योजनाओं से अछूते पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया जा रहा है।

 

संचालन शिवनारायण शर्मा ने किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनचौपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्रासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुभ शगुन किट भी प्रदान की गयी। 10 व्यक्तिगत शौचालय लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान करने के साथ ही 05 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये।

मेरीे कहानी मेरी जुबानी के तहत पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी मनोहर लाल ने बताया कि साल भर में 6000 रूपये की आर्थिक सहायता से खेती-किसानी में काफी मदद मिल रही है। व्यक्तिगत शौचालय लाभार्थी कृष्ण गोपाल ने बताया कि शौचालय बन जाने से पूरा परिवार विशेषकर महिलाएं काफी खुश हैं। बीमारी या बरसात के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, शौचालय बन जाने से अब कोई समस्या नहीं है।

महिला स्वयं सहायता समूह लाभार्थी सुनीता ने बताया कि समूह से जुड़कर आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति प्राप्त कर रहीं हैं। आयुष्मान कार्ड धारक वृद्ध कमलेश ने बताया कि कार्ड बन जाने से ऑख के मातियाबिन्द का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ है जिससे अब वह अच्छे से देख सकतीं हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लाभार्थी अंजलि ने बताया कि प्रसव के उपरांत उन्हें 6500 रूपये का लाभ दिया गया।

वृृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी विशन सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन से उनका खर्च अच्छे से चल जाता है। मनरेगा जॉब कार्ड धारक जयप्रकाश ने बताया कि अब उन्हें गॉव में ही रोजगार मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया एवं एनपीके के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रभात चौधरी, अनिल शर्मा, जयवीर सिंह, बंटी चौधरी, कालीचरन, संजू देवी, रामवीर सिंह, ज्ञानेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश समेत सीडीओ आकांक्षा राना, उप निदेशक कृषि यशराज सिंह, सीएमओ डा. नीरज त्यागी, डीसी एनआरएलएम दीनदयाल वर्मा, जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!