रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दुकान के बाहर खड़े दुकानदार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

लोधा। कस्बा में दुकान के बाहर खड़े दुकानदार को बाइक सवार युवक टक्कर मारकर मौके से फरार हाे गया। हादसे में दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई।

कस्बा लोधा के रहने वाले 40 वर्षीय अमित अग्रवाल उर्फ भूरा पुत्र ग्रीस अग्रवाल कस्बा में ही मिठाई की दुकान चलाते थे। मंगलवार शाम को वह दुकान के बाहर खड़े हुए थे। तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार उनको जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आस-पास के दुकानदार मौके पर एकत्रित हाे गए। जब तक वह घायल को उपचार को ले जाते उससे पूर्व ही अमित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं आरोपी बाइक चालक की तलाश में जुट गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। अमित दो बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!