रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मृत्यु

लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बन्नादेवी क्षेत्र के भीकमपुर निवासी 25 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र मिहीपाल सिंह रविवार दोपहर में बाइक से थाना रोरावर के गांव शाहपुर कुतुब अपनी बहन के यहां पर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर खेरेश्वर चौराहा के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें सूरज गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची रोरावर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो वर्षीय बेटी के पिता था।


टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, आठ लोग घायल

लोधा। हाईवे पर गोंडा पुल के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नानऊ निवासी प्रेमपाल सिंह रविवार सुबह अपने परिवार के देवराज सिंह, श्यामवती देवी, सुनीता देवी, संतोष देवी, पूजा देवी, सर्वेश देवी व ममता देवी के साथ गांव के की एक लोडर टेंपो से बुलंदशहर के खुर्जा एक गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

जैसे ही उनका टेंपो हाईवे पर गौंडा पुल के पास पहुंच तभी अचानक से टेंपो का टायर जोरदार अावाज के साथ फट गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटते ही उसमें सवार लोगों में मदद को चीख-पुकार मचने लगी। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची रोरावर थाना पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!