गभाना में आरएसएस का समन्वय सम्मेलन 17 दिसंबर को, पदाधिकारियों ने बैठक कर बनाई रूप रेखा
गभाना। नगर के शारदा मैरिज होम में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में समन्वय सम्मेलन का अायोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। जिसको लेकर रविवार को कस्बा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्मलेन काे भव्य तरीके से कराने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
विभाग कार्यवाह योगेश ने कहा कि समन्वय सम्मेलन को सह प्रांत प्रचारक धर्मंद्र संबोधित करेंगे। उन्होंने लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 1 जनवरी से 15 जनवरी तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्वयंसेवक प्रत्येक घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत व भगवान की तस्वीर को भेंट करेंगे।
जबकि 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान गांवों के मंदिरों पर एलइडी के माध्यम से अयोध्या से सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा तथा भजन कीर्तन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विशेष दिवस को दीपावली पर्व जैसा मनाया जाएगा। सभी हिंदू भाई अपने-अपने घरों पर भगवा झंडा लगाने के साथ दीपक जलाएंगे।
बैठक में चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, नीरज गुप्ता, अनिल सारस्वत, भुवनेश कुमार सिंह, देवकीनंदन पांडेय, कन्हैया, पं. श्यामबाबू शर्मा, अनिल प्रधान, गौरव शर्मा, महेश शर्मा, विजय प्रताप सिंह, हरीश माहेश्वरी, राजकुमार डिश, देवेंद्र शर्मा, दुर्गपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, राकेश कुमार, मनवीर सिंह, जितेंद्र सिंह्र भुवनेश गोयल, कपिल सिंह, नरेंद्र शर्मा, दुर्गेश गोयल, दीपचंद सिंह, देववृत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
———-