रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मिलावटी पनीर बनाने वाले एक आरोपी को भेजा जेल

पिसावा। क्षेत्र के गांव सहजपुरा में प्लांट में मिलावटी पनीर बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

बता दें कि एसडीएम खैर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एफडीए की टीम ने थाना पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र के गांव सहजपुरा स्थित एक पनीर प्लांट में छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें टीम को भारी मात्रा में मिलावटी पनीर तैयार होते हुए मिला था। छापेमारी के दौरान प्लांट संचालक शरीफ खान व जुफिकार उर्फ जुल्फी निवासीगण मौका देखकर फरार हो गए थे, जबकि पुलिस ने मौके से इस्कार पुत्र हनीफ खां निवासी सहजपुरा को गिरफ्तार कर लिया था। टीम ने वहां से अवशेष पोस्टर कलर, आर्टिफीशियल फ्लेवरिंग एजेन्ट की छोटी सीसी, अवशेष लिक्वड डिटरजेन्ट , रिफाइण्ड पाम आयल के 10 भरे टीन, ग्लूकोज पाउडर के 25 किलोग्राम के दो पैकेट, स्किल्ड मिल्क पाउडर के 9 पैकेट, एक मिक्सिंग मशीन तथा एक इलैक्ट्रोनिक तराजू समेत अन्य सामान को को जब्त कर लिया था, जबकि वहां मौजूद 15 कुंतल मिलवाटी दूध व ढाई कुंतल मिलवाटी पनीर को नष्ट करा दिया था। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण ने इस्तकार, शरीफ खान व जुफीकार उर्फ जुल्फी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपी इस्तकार को गुरुवार को जेल भेज दिया है, शेष बचे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सहजपुरा में फैक्टरी में तैयार किया जा रहा था मिलवाटी पनीर, एसडीएम के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने मारा छापा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!