रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने गैर जनपद से आए उपनिरीक्षकों को दी तैनाती

अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं जनसुनवाई को प्रभावी व बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को गैर जनपद से स्थानांतरण होकर आए छह उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती दी है। इस क्रम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना क्वार्सी, उपनिरीक्षक जितेंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना टप्पल, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कलुवा थाना गभाना, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह को पुलिस लाइन से संबद्ध अभिसूचना इकाई, उपनिरीक्षक भूप सिंह को पुलिस लाइन से संबद्ध अभिसूचना इकाई तथा उपनिरीक्षक उदयवीर सिह को पुलिस लाइन से संबद्ध अभिसूचना इकाई में तैनाती है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!