रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर महरावल पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत

गभाना। थाना क्षेत्र में हाईवे पर महरावल पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र गंगीरी से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गभाना क्षेत्र के गांव कलुवा निवासी 21 वर्षीय पवन पुत्र प्रेमपाल सिह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शुक्रवार शाम को गंगीरी क्षेत्र से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही हाईवे पर महरावल पुल के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था।


सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

गभाना। हाईवे टमकौली मोड़ पर करीब डेढ़ माह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की शुक्रवार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मृतक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

बीती 5 नबवंर को हाईवे पर टमकौली मोड़ के पास किसी वाहन ने सड़क पर घूम रहे एक युवक को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पुलिस ने उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। तभी से पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई थी। शुक्रवार को युवक ने उपचार के दौरान मेडिकल में दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के अनुसार युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है और वह मानसिक रूप से कमजोर था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!