रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसपी सिटी व एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया निस्तारण

गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम हीरालाल सैनी व एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 33 शिकायतें आईं। जिसमें से मौके पर तीन फरियादियों को त्वरित राहत प्रदान कर दी गई। शेष बची शिकायतों को संबंधित विभाग को अधिकारियों को जल्द ही निस्तारण करने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!