रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार व स्कूटी की आमने-सामने हुई भिड़त, दो युवक की मौत

- सोमना-खैर मार्ग पर छोंकरा के पास देर रात हुआ हादसा

अलीगढ़। खैर थाना क्षेत्र में गांव छौंकरा के पास कार व स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक व कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गभाना क्षेत्र के गांव कटरा निवासी 35 वर्षीय सरफराज पुत्र नबाब खैर में किराए पर एक होटल को चलाते थे। शुक्रवार रात में वह होटल बंद कर स्कूटी से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह सोमना-खैर मार्ग पर गांव छौंकरा के समीप पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क किनारे कई पलटे खाते हुए पलट गए। हादसे में स्कूटी सवार सरफराज व कार सवार 22 वर्षीय योगेश उर्फ मोनू पुत्र रनवीर सिंह निवासी करनपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक रजत कुमार निवासी बरौठ (लोधा) व उसका मढ़ौला निवासी साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। वहीं शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बर्थ डे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे कार सवार

मृतक योगेश उर्फ मोनू अपने साथी रजत व एक अन्य के साथ कार से खैर थाना क्षेत्र के गांव बरका में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी गांव के करीब 500 मीटर आगे ही हादसा हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

इकलौते बेटे की मौत पर मचा कोहराम

मृतक योगेश उर्फ मोनू दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। बहन की फरबरी में शादी थी और उसी दिन योगेश की भी सगाई होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन हादसे ने परिवार की पूरी खुशियां को गम में बदल दिया। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका इकलौता लाल अब इस दुनियां में नहीं रहा है।तीन बच्चों के पिता थे सरफराज

कटरा सरफराज निवासी खैर में एक होटल चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। हादसे में उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक ने अपनी पीछे पत्नी के अलावा दो मासूम बेटा व एक बेटी को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!