रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरी की बाइक व तमंचा समेत दो आरोपियों को पकड़ा, भेजा जेल

इगलास। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना दो आरोपियों को चोरी की दो बाइक व तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आराेपियों के कब्जे से क्षेत्र में कई चोरी का सामान बरामद हुआ है।

सीओ डा. केजी सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेसवां चौकी क्षेत्र में जीवनपुर रजवहा से दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ओमवीर उर्फ सचिन निवासी तारापुर व वृृषभान उर्फ विशाल निवासी ओमवीर उर्फ सचिन निवासी गादुरी मितरोल थाना निधौली एटा को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक तमंचा, लोहे के तार व अन्य औजार बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं। जिन पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!