रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मोमोज विक्रेता को झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, गोली मारकर किया घायल

अलीगढ़। थाना गांधी पार्क के नगला बरौला में झगड़ा कर रहे दो लोगों को रोकना और उनका बीच-बचाव कराना एक मोमोज दुकानदार को खासा भारी पड़ गया। आरोपियों ने मोमोज दुकानदार के ऊपर गोली चला दी। जो उसके पैर में जा लगी। आस-पास के लोगों ने घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही सूचना पुलिस को दे दी। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला बरौला निवासी मनेली सिंह मोमोज की दुकान चलाते हैं। गुरुवार देर रात में वह काम खत्म कर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में दो आपस में झगड़ा कर रहे थे। जिस पर मनेली सिंह ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराते हुए मामले को शांत करा दिया।

उस समय तो दोनों पक्ष वहां से चले गए। आरोप है कि मनेली अपने घर के बाहर खड़ा था तभी एक पक्ष के दो युवक बुलट से आ गए और मनेली के ऊपर से जान से मारने की नीयत से दो फायर झौंक दिए। जिसमें एक गोली मनेली की जांघ में लग गई। आस-पास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनकी तरफ एक हवाई फायर किया, जिसके कुछ छर्रे उसके भाई दीपक के हाथ पर लगे। वहीं दूसरी गोली उसकी जांघ में आ धंसी। वह आरोपियों को नहीं पहचानता है, लेकिन उसके भाई उसमें से कुछ लोगों को जानते हैं।

वहीं सीओ सेकंड विशाल चौधरी ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!