रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लक्ष्मी मैया का भोग लगाकर बांटा प्रसाद

इगलास। नगर के गाैंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर विराजमान वैभव लक्ष्मी मैया को गुरुवार को खिचड़ी भोग लगाए गए। पूजा-अर्चना व आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य मयंक उपाध्याय ने बताया कि पौष माह के गुरुवार को वैभव लक्ष्मी मैया को खिचड़ी भोग लगाने की परंपरा पुरानी है। इस दिन लक्ष्मी मैया खिचड़ी भोग लगाने वाले भक्तों से प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। वैभव लक्ष्मी मैया का फूल बंगला सजाया गया और भव्य श्रृंगार किए गए। पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला मंडल द्वारा संकीर्तन कर मैया की भेटें गाई। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन 

 

error: Content is protected !!