रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ

गभाना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को थाना पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने स्टाफकर्मियों को निर्भीक, प्रलोभन रहित एवं निष्पक्ष होकर शांतिपूर्ण ढ़ंग से मतदान कराने एवं मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसएसआई केपी सिंह, एसआई हरेंद्र सिंह, एसआई अजहर हसन, अरविंद कुमार, परमजीत सिंह, योगेश कुमार, जगपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, अंकित कुमार, सुरजीत यादव, उमेश कुमार, नीतू, रेनू, रोशनी, जेई गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।वहीं क्षेत्र के गांव टमकौली स्थित प्राथमिक विद्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करने की शपथ ली गई। वहीं रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्राथमिक शिक्षक संघ जवां ब्लाक अध्यक्ष डा. हरेंद्र सिंह शपथ दिलाने के दौरान कहा कि मतदाता ही देश का भाग्यविधाता होता है। मतदाताओं को चुनाव में योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान जरूर करना चाहिए। इस मौके पर प्रिया सिंह, देवेश लता, रेशू, रेखा, जयप्रकाश नारायण, वासुदेव आकाश, शशि शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!