रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर कोहरा के चलते ट्रक में घुसी कार, दो युवक हुए घायल

गभाना। हाईवे पर बरौली मोड़ के पास घने कोहरा के चलते कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हेें पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव छोआ निवासी रामनरेश कार से अपने साथी अमित कुमार के साथ सिकंदराराऊ से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गभाना क्षेत्र में हाईवे बरौली मोड़ पर पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!