गभाना पुलिस ने 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उन पर एक बेटा व दो बेटी हैं। बड़ी बेटी आठवीं व छोटी बेटी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है।
बीते 19 नवंबर को सुबह करीब दस बजे पड़ोस में रहने वाला वीरेश कुमार उनकी दोनों बेटियों को काम के बहाने घर ले गया। जहां जाकर छोटी बेटी को मक्का ले आने के बहाने घर भेज दिया और 12 वर्षीय बड़ी बेटी को ऊपर कमरे में ले गया।
जहां पर उसने कमरा बंद कर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को न बताने की कहकर बेटी को 50 रुपये दे कर घर भेज दिया। बेटी के गुमसुम रहने पर मां ने उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई। जिस पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।
एसएसआई ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
