रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घरेलू कलेश के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या

गभाना। क्षेत्र के गांव लालपुर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी 45 वर्षीय अयूब खान राजमिस्त्री का काम काम करता था। मंगलवार को घरेलू कलेश के चलते अयूब ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर देर रात में अयूब ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अयूब पांच बच्चों का पिता था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!