रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ से गोरना लौट रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर किया घायल

गभाना। क्षेत्र के गांव गोरना रसीदपुर में अलीगढ़ से गाेरना लौट रहे बाइक सवार युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी हुई है।

गोरना रसीदपुर निवासी राहुल सिंह जादौंन के अनुसार वह मंगलवार रात्रि में बाइक से अलीगढ़ से गांव लौट रहा था। तभी गांव के बाहर रास्ते में उसे तीन नकाबपोश लोगोंं ने उसे रोक लिया। जिसमें उसने एक युवक को अावाज से पहचान लिया। आरोप है कि इस दौरान तीनों लोग उससे गाली-गलौज करने लगे। तभी एक युवक ने जान से मारने की नीयत कट्टा निकाल लिया। आरोपी से छीना झपटी में गोली उसके पैर में लग गई। जिस पर आरोपी मौके से भाग गए। वह जैसे-तैसे करके घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे घायल अवस्था में थाना लेकर पहुंचे। जहां से पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। राहुल ने गांव के ही देवेंद्र समेत अन्य दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण संदिग्ध लग रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!