करीब 51 हजार वोटर चुनेंगे नगर की सरकार
तहसील की नवसृजित गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचायत में पहली बार मतदाता करेंगे वोट
रॉयल स्टार न्यूज़, गभाना। तहसील क्षेत्र में चार नवसृजित नगर पंचायतों में पहली बार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर की सरकार को चुनेंगे। जिसको लेकर मतदाता काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
17 सितबंर 1997 में गभाना को जनपद की पांचवी तहसील बनाया गया था। जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में गभाना इकलौती तहसील थी जिसमें कोई भी नगर पंचायत शामिल नहीं थी। तभी से गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचायत बनाए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की मांग चली आ रही थी। लोगों की मांग को देखते हुए योगी सरकार ने पिछले कार्यकाल में गभाना, चंडौस, बरौली व पिसावा को नगर पंचायत बनाया था। इन सभी नगर पंचायतों में 11 मई (गुरुवार) को दूसरे चरण में होने मतदान में करीब 51 हजार से अधिक मतदाता नगर पंचायत की सरकार को चुनेंगे। जिसका परिणाम 13 मई (शनिवार) को आएगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।
| नगर पंचायत | कुल वार्ड | सभासद प्रत्याशी | चैयरमैन प्रत्याशी | कुल मतदाता |
|
गभाना |
15 | 54 | 9 |
15460 |
|
चंडौस |
11 | 50 | 13 |
9715 |
|
पिसावा |
12 | 51 | 10 |
11204 |
|
बरौली |
14 | 61 | 16 |
14205 |