रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ लोकसभा सीट की तस्वीर साफ, 14 प्रत्याशी आजमाएंगे अपनी किस्मत

- दो प्रत्याशियों ने लिए अपने नामांकन वापस, चुनाव चिन्ह हुए आवंटित

अलीगढ़। लोकसभा चुनाव-2024 में अलीगढ़ संसदीय सीट की सोमवार को तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वासपी की अंतिम तिथि के बाद अब कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। चुनावी मैदान में मौजूद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह मिल जाने के बाद प्रचार में अब तेजी देखने को मिलेगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में जनता की अदालत इन 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विशाख जी के अनुसार अलीगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर 28 मार्च से चार अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया हुई थी। जिसमें कुल 35 नामांकन की बिक्री हुई थी, जबकि 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत पांच नामांकन त्रुटियों के चलते खारिज हो गए थे। जबकि सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के न्यायालय में हुई नामांकन वापसी के दौरान निर्धारित समय तक राष्ट्रीय जनसंचार दल के प्रत्याशी मुकेश कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्रपाल सिंंह ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अब चुनावी मैदान में 14 प्रत्याशी रहेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन भी कर दिया गया है।

प्रत्याशियों के ये होंगे चुनाव चिन्ह –

01- बिजेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी (साइकिल)

02- सतीश कुमार गौतम, भाजपा (कमल)

03- हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, बहुजन समाज पार्टी (हाथी)

04- मनोज कुमार उर्फ मनोज लोधी, समान अधिकार पार्टी (पेट्रोल पंप)

05- मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी (त्रिभुज)

06- राजकुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (हॉकी और बॉल)

07- सतीश कुमार, स्वतंत्र जनताराज पार्टी (झूला)

08- सुरेंद्र, मौलिक अधिकारी पार्टी (ऑटो रिक्शा)

09- केशव देव उर्फ पंडित केशव देव गौतम, निर्दलीय (चप्पलें)

10- दिलीप शर्मा एडवोकेट, निर्दलीय (कांच के गिलास)

11- महेश चंद्र शर्मा, निर्दलीय (मेज)

12- राजेश कुमार, निर्दलीय (गैस सिलिंडर)

13- सतीश कुमार, निर्दलीय (फूलगोभी)

14- ज्ञानी राम, निर्दलीय (बाल्टी)

error: Content is protected !!