पेट्रोप पंप पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने घंटों ने किया हंगामा
अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र में गोंडा मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर इलाका पुलिस के अलावा वाट माप अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
वाकये के अनुसार शुक्रवार सुबह देहलीगेट के इंदिरा नगर निवासी सुखपाल गोड़ा मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा। जहां पर उसने मौजूदा कर्मी से बाइक की टंकी फुल करने को बोला। बाइक में करीब 15 लीटर पेट्रोल आया। जिस पर बाइक सवार सुखपाल आग-बबूला हो गया। सुखपाल के अनुसार बाइक में पहले से काफी पेट्रोल मौजूदा था, फिर इतना अधिक पेट्रोल आ नहीं सकता है।
बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मियों पर घटतौली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण भी पेट्रोल पंप कर्मियों पर घटतोली का आरोप लगाने लगे। सूचना पर थाना पुलिस व वाट माप अधिकारी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए जांच पड़ताल की।
वाट माप अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर घटतौली शिकायत मिली थी। जिस पर जांच की गई तो सभी नोजिल ठीक पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंप वालों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने यहां पर 500 ML और एक लीटर के मेजर रखें, ताकि ऐसी शिकायत पर उपभोक्ता को नाप कर संतुष्ट किया जा सके।