रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़, 2024 में 80 की 80 सीटें जीतेंगे- अमित शाह

- पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई

अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि सोमवार को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान नुमाईश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों ने पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजली अर्पित की।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत माता की जय व जय श्री राम के जयघोष कराते हुए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मौजूदा जनता से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगते हुए उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटों को बीजेपी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम भक्त पिछड़ों के कल्याणकारी स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने अलीगढ़ आया हूं। मैं देश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री में वैचारिक कर्मठता, प्रशासनिक क्षमता, संगठन दक्षता और पिछड़ों व गरीबों के प्रति असीम संवेदनशीलता थी। उन्होंने श्री राम मंदिर आंदोलन को गति देने, भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जमीन पर उतारने , गरीब कल्याण और पिछड़ों का कल्याण पहचान दिलाने का कार्य किया था। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के घर में बिजली, शौचालय,शिक्षा, गैस सिलेंडर ,पीने का पानी, खाद्यान्न आदि की सुविधा देकर स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह के गरीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी जातिवाद की बात नहीं की थी। उन्होंने जनकल्याण के कार्य करने के साथ पिछड़ी जाति को पहचान दिलाने का कार्य किया । वर्तमान में इसी कार्य को प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ी जाति आयोग का संवैधानिक दर्जा दिलाने, नीट की परीक्षा, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूलों समेत अन्य परीक्षाओं में ओबीसी को 27% रिजर्वेशन दिलाने का कार्य किया है।

उन्होंने पिछड़ा समाज के उद्यमियों के लिए नेशनल पेंशन फण्ड की स्थापना की। जो पिछड़ा वर्ग के लिए स्वर्गीय मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शुरुआत की थी। उसको आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से राम जन्म भूमि के मसले को अटका के रखा था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोर्ट का फैसला आते ही प्रभु श्री राम के राम मंदिर का शिलान्यास करने का कार्य किया। जिस दिन प्रधान मंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया था तब मैंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि आज मेरा जीवन धन्य हो गया। कुछ ऐसे पल आते हैं, जो पहचान दिलाने का कार्य करते हैं । उत्तर प्रदेश में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलाने की बात आई ,तो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलाने से इंकार कर दिया था और अपनी कुर्सी को त्याग दिया था। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।आगामी 2024 में 550 साल बाद रामलाल अपने घर में स्थापित हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल के अंदर पिछड़ों का सम्मान, गरीब कल्याण, राम मंदिर निर्माण का कार्य कर दिखाया है। अगस्त 2013 से बाबूजी उन्हें दिन के दोनों समय फोन करके उत्तर प्रदेश चुनाव का हाल जानने के साथ अपना मार्गदर्शन दिया करते थे। उनके मार्गदर्शन की बदौलत ही 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 सीट में से 73 सीट जीतकर भाजपा ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत की सरकार बनाई थी। आगामी 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीट जीताकर प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाओ और पूरे देश में यह संदेश दो कि उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ है। इसे कोई हार नहीं सकता है।भगवान राम के चरणों में राजगद्​दी को त्याग दिया बाबू जी ने

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और शासन किस प्रकार बनना चाहिए जब 1991 में भारतीय जनता पार्टी की कल्याण सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी थी तब इस बात का हमें एहसास हुआ था। बाबू सिंह जी ने 1991 में अलीगढ़ उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए ताला नगरी की स्थापना की थी।

बाबूजी को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद पर जब भी विचार प्रकट करने का मौका मिला उन्होंने सदैव कहा कि ’’पेट को आहार, मन को प्यार, मतिष्क को विचार, और आत्मा को संस्कार’’ इन चारों का समुच्चय ही एकात्म मानववाद है और इसी के अनुसार बाबूजी ने अपना जीवन जिया। इन संस्कारों से ही बाबूजी ने प्रभु श्रीराम के चरणों में राजगद्​दी समर्पित करने और त्याग करने का कार्य किया। वर्ष 1990, 91, 92 के आन्दोलन के परिणामस्वरूप ही आज भव्य राम मन्दिर बन रहा है और वर्ष 2024 के जनवरी माह में 550 वर्षो से अपनी जन्म भूमि से अलग रहे प्रभु श्रीराम भव्य राम मन्दिर में विराजमान होकर हम सभी को आशीर्वाद दे रहे होंगे और यही श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि यह सब कुछ इसलिए संभव हो सका कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जब अपार जनसमूह की ताकत एक-साथ होती है तो बड़े से बड़े कार्य को आसानी से होने में देर नहीं लगती। आज जहां अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर बन रहा है वहीं काशी में काशी विश्वनाथ धाम और प्रदेश भर में विकास की अनेक बड़ी परियोजनाएं जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की थी वह आज मूर्त रूप लेते हुए दिखाई दे रही हैं। बाबूजी का यशश्वी नेतृत्व प्रदेशवासियों को प्राप्त हुआ।

उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सबसे बड़े कैंसर अस्पताल का नाम बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर करने का काम किया। बुलंदशहर में बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अगले सत्र में इस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया सम्पन्न होकर बुलदंशहर और इसके आस-पास के नौजवानों को अध्ययन की सुविधा प्राप्त होगी।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसार मौर्य ने कहा कि 1992 राम मन्दिर निर्माण आन्दोलन के दौरान वह राजनीति में नहीं थे बल्कि आन्दोलन के सिपाही के तौर पर कार्य रहे थे। आज हम सभी का सौभाग्य है कि बाबूजी द्वारा किये गये कार्यों के चलते भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि बाबूजी का नेतृत्व एवं व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके संघर्ष का परिणाम है कि हम प्रदेश में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बाबूजी की पुण्य तिथि के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी सामाजिक व राजनैतिक यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

केन्द्रीय औद्योगिक मंत्री श्री पीयुष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व व अमित शाह की रणनीति के चलते 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया गया।

इस दौरान प्रदेश के मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद,परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, एटा सांसद राजवीर सिंह ’’राजू भैया’’ ने भी जनसभा को संबोधित किया।कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री बंसुधरा राजे सिंधिया, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह,शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, मंत्री श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर, मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बेबी रानी मौर्य, मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, राजनैतिक पेंशन तथा राजनैतिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह, मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह, मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रौनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग योगेन्द्र उपाध्याय,

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डा0 अरूण कुमार सक्सेना, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप,

राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल (मन्नू कोरी), राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी, राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम, राजस्व राज्य मंत्री अनूप बाल्मीकी, केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान एवं बीएल वर्मा,

अध्यक्ष श्रम एवं सेवायोजन ठा. रघुराज सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, सांसद सतीश गौतम, सांसद हाथरस राजवीर सिंह दिलेर, साक्षी महाराज, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, एमएलसी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, ठा. श्यौराज सिंह, ठा.आरपी सिंह अादि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!